कुष्ठ रोगियों को अब हर माह मिलेंगी तीन दवाइयां

भास्कर न्यूज | जामताड़ा कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. कालिदास मुर्मू ने की। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से कुष्ठ रोगियों को मल्टी ड्रग थेरेपी के तहत हर माह तीन दवाइयां दी जाएंगी। पहले केवल दो दवाइयां दी जाती थीं। अब तीन दवाइयों से मरीज जल्दी ठीक होंगे। डॉ. मुर्मू ने कहा कि समय पर इलाज शुरू हो तो कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है। कार्यशाला में बताया गया कि कुष्ठ रोग दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी पीबी, जिसमें 6 माह तक इलाज होता है। दूसरी श्रेणी एमबी, जिसमें 12 माह तक इलाज जरूरी होता है। इलाज के दौरान सरकार मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए हर माह 500 रुपये देती है। पीबी मरीजों को कुल 3000 रुपये और एमबी मरीजों को 6000 रुपये की सहायता दी जाती है। यदि किसी मरीज के संपर्क में आया व्यक्ति सदर अस्पताल या सीएचसी में जांच कराता है और पॉजिटिव पाया जाता है, तो मरीज को अस्पताल लाने के लिए 100 रुपये की सहायता दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *