कुसमी में गैस वेल्डिंग के दौरान बोलेरो में आग:लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, पुलिस जांच में जुटी

बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में सामरी रोड स्थित राजा गैस वेल्डिंग दुकान में आज दोपहर लगभग 2 बजे एक बोलेरो वाहन में आग लग गई। यह घटना गैस वेल्डिंग के दौरान हुई, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेल्डिंग का कार्य चल रहा था तभी अचानक एक चिंगारी से वाहन में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बोलेरो वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास की दुकानों और अन्य वाहनों को नुकसान होने से बचा लिया गया। कुसमी पुलिस स्टेशन की टीम भी मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *