भास्कर न्यूज|रामगढ़ रामगढ़ नगर परिषद के लिए अनुसूचित जन जाति महिला आरक्षित अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुसुमलता कुमारी विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया कुमारी को 6492 मतों से हराया। जबकि तीसरे स्थान पर आजसू समर्थित प्रत्याशी रेनु कुमारी को 9401 वोट िमले। कुसुमलता की जीत पर बधाई देने कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। वहीं निर्वाची पदाधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों को सार्टिफिकेट प्रदान किया। वहीं मतगणना केंद्र रामगढ़ कॉलेज में विजयी प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों ने खूब होली खेली। दोपहर से लेकर देर रात तक खूब रंग गुलाल उड़ते रहे। विजयी की घोषणा के होते ही समर्थक नारे लगाए और एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की खुशी में झूमे। वहीं प्रत्याशियों को जीत की बधाई देकर उनको फूल मालाओं से लाद दिया। वहीं, समर्थकों ने खूब मिठाइयां बांटी। मतगणना केंद्र से विजयी प्रत्याशियों अपने समर्थकों के साथ निकल कर अपने वार्डों के लिए रवाना हुए। मतगणना केंद्र में कांग्रेस, भाजपा, आजसू, जेएलकेएम, झामुमो पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जुटे रहे। अपने समर्थित प्रत्याशी के परिणाम का इंतजार करते रहे। मतगणना केंद्र में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। मतगणना केंद्र रामगढ़ कॉलेज में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती होनी थी। लेकिन,कई प्रत्याशी व उनके समर्थक सुबह 6 बजे से ही पहुंचने लगे थे। दोपहर होते ही वार्डों के नतीजे आने लगे,और विजयी प्रत्याशी के समर्थक खुशी मनाने लगे। जीत की खबर मिलते ही वार्डों से लोग अपने विजयी प्रत्याशियों से मिलने पहुंचने लगे। दुलमी – 3049 में 2191 मतदान मांडू – 30923 में 21842 मतदान पतरातू -25005 में 16182 मतदान रामगढ़ – 38721 में 26327 मतदान कुल – 97698 में 66542 वोटरों ने वोट डाला था। वार्ड नंबर 1 विशेश्वर कुमार बेदिया वार्ड नंबर 2 मुंशी मांझी वार्ड नंबर 3 जय नारायण साव वार्ड नम्बर 4 अरुण कुमार कुशवाहा वार्ड नंबर 5 पवन कुमार यादव वार्ड नंबर 6 संदीप कुमार वार्ड नंबर 7 अविनाश उपाध्याय वार्ड नंबर 8 राहुल कुमार वार्ड नंबर 9 बुलु देवी वार्ड नंबर 10 लक्ष्मी देवी वार्ड नंबर 11 फरहद अनीस वार्ड नंबर 12 ललिता देवी वार्ड नंबर 13 रंजीत कुमार वार्ड नंबर 14 सुषमा देवी वार्ड नंबर 15 नीरज कुमार पासवान वार्ड नंबर 17 रणधीर कुमार वार्ड नंबर 18 सोनम लिंडा वार्ड नंबर 19 बेबी देवी वार्ड नंबर 20 फातिमा खातून वार्ड नंबर 21 गीता देवी वार्ड नंबर 22 रेणु कुमारी वार्ड नंबर 23 हजरुन खातून वार्ड नंबर 24 प्रतिभा शरण वार्ड नंबर 25 सोनी कुमारी वार्ड नंबर 26 देवधारी महतो वार्ड नंबर 27 लीला कुमारी वार्ड नंबर 28 राम नरेश महतो वार्ड नंबर 29 जयंती देवी वार्ड नंबर 30 रमेश प्रसाद कुशवाहा वार्ड नंबर 31 ललीता कुमारी वार्ड नंबर 32 संतोष मुंडा (वार्ड नम्बर 16 से मीना कुमारी पहले ही निर्विरोध हो चुकी थी।) मतगणना केंद्र रामगढ़ कॉलेज में 41 टेबल में वोटों की गिनती की गई। करीब 150 चुनाव कर्मी मतगणना की प्रक्रिया में लगे रहे। कुल तीन मतगणना हॉल बनाए गए थे। पहले व दूसरे हॉल में 15-15,यानि कुल 30 टेबल थे। जबकि,तीसरे हॉल में 11 टेबल,सभी मिलकर कुल 41 टेबल की व्यवस्था की गई थी। पहले मतगणना हॉल में तीन राउंड में मतों की गिनती की गई। जबकि दूसरे व तीसरे हॉल में दो-दो राउंड में मतगणना संपन्न की गई। इस दौरान निर्वाची पदाधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से वोटों की गिनती की गई। यहां, प्रत्याशी व उनके पोलिंग एजेंट मतगणना टेबल में वोटों की गिनती के दौरान मौजूद रहे। {कुसुमलता कुमारी – 17605 (कांग्रेस समर्थित) {प्रिया कुमारी – 11113 (भाजपा समर्थित) {रेनु देवी – 9401 (आजसू समर्थित) {अनीता कुमारी – 8232 (जेएलकेएम समर्थित) {रेणु कुमारी – 3617 (झामुमो समर्थित) {सूरपाती देवी – 4968 {अपर्णा कुमारी – 4082 {उमा कुमारी – 1601 {पूजा देवी – 1518


