कूड़ा जलाने से पेड़ में लगी आग, बड़ा हादसा टला

भास्कर न्यूज | लुधियाना एडवांस सेंटर फॉर आईज़ के सामने, यस बैंक के पास रविवार रात किसी व्यक्ति ने लापरवाही से सड़क किनारे कूड़ा जला दिया। कूड़े की आग तेज होने के कारण पास खड़े एक पेड़ ने भी आग पकड़ ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के समय अचानक आग भड़कने से आस पास के पेड़ों में आग फैल गई। आस मे एक मंदिर के पुजारी ने तुरंत पानी डालकर और आपसी प्रयासों से आग को फैलने से रोका, जिससे आग पास की संपत्तियों तक नहीं पहुंच पाई। इलाके के निवासियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *