कूड़े का सही निस्तारण, सबके सहयोग से ही मिलेगी स्वच्छता में अच्छी रैंकिंग

रांची नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) एवं बल्क वेस्ट जनरेटर (बीडब्ल्यूजी) प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न इंडिकेटर्स की जानकारी देते हुए सुझाव आमंत्रित किए गए। अपर प्रशासक ने कहा कि उत्कृष्ट रैंकिंग के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी है और सभी के सहयोग से रैंकिंग बेहतर करने का प्रयास करें। इधर, निगम ने 6 प्रतिष्ठानों पर ठोंका जुर्माना : रांची नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से कूड़ा डंप करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। रांची स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से 16 फरवरी को मॉनिटरिंग के दौरान सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार ने छह प्रतिष्ठानों को सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा। निगम की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुल 12 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। ऐसे तो नहीं सुधरेगी स्वच्छता रैंकिंग… ज्योति संगम लेन, मस्जिद गली, अपर बाजार में इस स्थान को लोगों ने पेशाबखाना बना दिया है। गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं, नगर निगम से इसे रोकने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *