कूलर फैक्ट्री में लगी आग, घरों से बाहर निकले लोग:चार दुकानों में रखा सामान जला; आस-पास भी फैला धुआं

जयपुर के हसनपुरा इलाके में स्थित एक कूलर फैक्ट्री में गुरुवार शाम आग लग गई। फैक्ट्री की चार दुकानों में आग फैलने के बाद कूलर बनाने की टाटिया और पैड्स जलकर राख हो गए। आस-पास भी काफी धुआं फैल गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बनीपार्क और 22 गोदाम से फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री रावल जी का बंधा क्षेत्र में स्थित है। फैक्ट्री में लगी आग की PHOTOS
सदर थाना प्रभारी बृज मोहन कविया ने बताया कि राजकुमार पाराशर सुरेश चंद्र नाम से कूलर फैक्ट्री संचालित है, उसमें आग लगी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।आग से फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और मशीनरी को नुकसान की आशंका है। घंटे भर मशकत के बाद दमकलों ने आग पर काबू पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *