भास्कर न्यूज | जालंधर लाज डेवन 1999 ईसी सिख यूनियन कोवेंट्री यूके व भारत विकास परिषद द्वारा संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग वितरण के लिए नाप लेने का कैंप लगाया जा रहा है। संस्था के प्रवक्ता मनजीत सिंह ठुकराल ने कहा कि कैंप 22 फरवरी को भगत रोड, सामने तोपखाना बाजार, छावनी में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक लगाया जाएगा। नाप लेने के बाद 15 मार्च को संस्था द्वारा फिर से इसी स्थान पर कैंप लगाया जाएगा, जिसमें मरीजों के लिए तैयार किए गए कृत्रिम अंग भेंट किए जाएंगे। संस्था लंबे समय से ऐसे कार्य कर समाज सेवा में सक्रिय है।


