कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर आज और कल बारां में

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति एवं सार्वजनिक संस्था धर्मादा धानमंडी के समन्वय से 26 व 27 फरवरी को धर्मादा संस्था धर्मशाला में विशेष योग्यजनों को संयुक्त सहायता कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर लगाया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि शिविर में विशेष योग्यजनों को आवश्यकता एवं पात्रतानुसार संयुक्त सहायता कृत्रिम अंग हाथ, पैर एवं केलिपर, व्हील चेयर, हियरिंग एड बैसाखी वाकर, वाकिंग स्टिक, एल्बो क्रवेज, ट्राइसाइकिल, ब्लाइंड स्टिक आदि कृत्रिम अंग निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इसके लिए पात्र व्यक्तियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, जनाधार, आधार कार्ड एवं मूल निवासी आदि दस्तावेजों के साथ आना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *