कृपाल आश्रम रूधिया नगर में कृपाल महाराज का 132वां प्रकाश उत्सव मनाया

भरतपुर। सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम, रूधिया नगर में कृपाल महाराज का 132वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन से हुई। इसके पश्चात मिशन के प्रीचर रेवती प्रसाद ने सत्संग फरमाया, जिसमें उन्होंने कृपाल महाराज के जीवन, उपदेशों और मानव कल्याण के संदेश पर प्रकाश डाला। सत्संग के दौरान प्रेम, सेवा और नाम सिमरन का महत्व बताया गया। इस पावन अवसर पर आश्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। अंत में सभी श्रद्धालुओं को लंगर प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें युथ ग्रुप के युवा सोनू,नरेन्द्र,पवन, मुक्ति, रवि आदि ने सेवाएं दी। इस मौके पर कमेटी सदस्य विपिन अग्रवाल, डॉ लक्ष्मण सिंह, रामवीर, रामआसरे आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *