लुधियाना| नौजवान सेवा समिति द्वारा कृपाल नगर गली नंबर 3 में खीर और मालपुआ का लंगर अयोजित किया गया। बालकृष्ण तिवारी ने बताया कि राम मंदिर के एक वर्ष पूरे होने पर समिति द्वारा लंगर लगाया गया है। इस दौरान डॉ. नीरज सचदेवा, पार्षद प्रदीप शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत करके अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर प्रधान हिमांशु मेहरा, दीपक गुप्ता बंटी, भूलन मिश्रा, विवेक तिवारी, बलराम बेदी, विजय, निखिल आदि ने लंगर सेवा की।