कृषि उपज मंडी में कचरे में लगी आग:दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची मौके पर,एक घंटे में पाया गया काबू

सीकर के कृषि उपज मंडी क्षेत्र में आज अज्ञात कारणों से कचरे के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग करीब एक बीघा एरिया में फैल गई। सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां और उद्योग नगर पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया। सीकर फायर ऑफिसर मदनलाल बरवड़ ने बताया कि आग कृषि उपज मंडी में कचरे के ढेर में लगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने 1 घंटे में काबू पाया। उद्योग नगर पुलिस थाने के ASI सुखदेव सिंह के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *