कृषि मंडी अधिकारी ने महिला अफसर से किया रेप:शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, मोबाइल बंद कर बनाई दूरी;ट्रेनिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

कोरबा पुलिस ने गुरुवार को कृषि मंडी अधिकारी को रेप के मामले गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में शादी करने से साफ इनकार दिया। पीड़िता भी कृषि मंडी अधिकारी है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, अधिकारी का नाम राहुल साहू (33) है। ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। कटघोरा में पदस्थ रहते हुए राहुल ने शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाए। पीड़िता वर्तमान में जीपीएम जिले में पोस्टेड है। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन राहुल ने अचानक मोबाइल बंद कर दूरी बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 2018 में दोनों की ट्रेनिंग के दौरान जान-पहचान हुई। मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली। ऐसे में राहुल साहू ने शादी का वादा किया। 2024-25 में राहुल कटघोरा में पदस्था था। यहां पीड़िता भी पदस्थ थी। इस दौरान राहुल ने शादी का वादा करके कई बार संबंध बनाए। जब भी युवती शादी की बात करती, वह आश्वासन देकर टाल देता था। लगातार दबाव बनाने पर अधिकारी ने जल्द शादी करने की बात कही। लेकिन अचानक उसने दूरी बनाना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बनाई दूरी, बंद किया मोबाइल इसके अलावा अधिकारी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। युवती बार-बार संपर्क करने की कोशिश करती रही, लेकिन काफी दिनों तक कोई संपर्क न हो सका। बाद में जब बात हुई तो अधिकारी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और धमकाना शुरू कर दिया। रायगढ़ के घरघोड़ा से हुई गिरफ्तारी इसके बाद पीड़िता कटघोरा थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि अधिकारी रायगढ़ के घरघोड़ा में पदस्थ है। 19 फरवरी को पुलिस रायगढ़ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा लेकर पहुंची। न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है। …………………….. यह खबर भी पढ़ें… महिला कॉन्स्टेबल से रेप, 3 बार अबॉर्शन कराया, डिप्टी-कलेक्टर सस्पेंड:प्यार में फंसाकर संबंध बनाए, 6 महीने बाद कार्रवाई; 2020 CGPSC पास आउट था छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला आरक्षक से रेप के आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया गया है। 6 महीने पहले जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक महिला आरक्षक ने FIR दर्ज कराई थी कि दिलीप उइके शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए। वह 3 बार प्रेग्नेंट हुई, तीनों बार जबरन अबॉर्शन करवा दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *