कृषि विज्ञान केंद्र सिंगारभाट में तिलहन किसान मेला संपन्न

कांकेर| कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र सिंगारभाट के संयुक्त तत्वावधान में 16 फरवरी को जिला स्तरीय तिलहन किसान मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशाराम नेताम रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा तथा पूर्व सांसद मोहन मंडावी उपस्थित रहे। मेले में तिलहन एवं दलहन फसलों की उन्नत खेती, फसल चक्र अपनाने, जैविक खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने तिलहन उत्पादन बढ़ाने, कीट प्रबंधन, जैविक विधियों के उपयोग तथा किसानों की आय में वृद्धि के विभिन्न उपायों पर मार्गदर्शन दिया। विधायक श्री नेताम ने किसानों को पारंपरिक धान के स्थान पर तिलहन-दलहन की खेती अपनाने, पशुपालन, मुर्गीपालन एवं सब्जी उत्पादन के माध्यम से आय के वैकल्पिक स्रोत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *