सीहोर के जिला पंचायत भवन के सभागृह में शुक्रवार को कृषि विभाग का कृषि और कृषि आधारित आजीविका के चार कॉम्पोनेंट्स पर एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रशिक्षण में विभाग के उप संचालक केके पांडेय, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. दीपक कुशवाह, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवम् सहयोगी संस्था एनसीएचएसई संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी नीलेश पाटकर ने चारों कॉम्पोनेंट जलवायु आधारित खेती, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, आजीविका के विभिन्न आयाम, संस्थागत सहयोग और विकास को विस्तार से समझाया। आयोजन के अन्त में टीम लीडर राजेश वर्मा ने सभी उपस्थित अधिकारियों को धन्यवाद दिया।


