कबीरधाम जिले में कृषि केंद्र की संचालक ने ढाई करोड़ की ठगी की है। आरोपी नामदेव साहू ने अपने संस्थान के नाम पर संचालित ICICI बैंक में खाते का संचालन किया जा रहा था। साइबर टीम ने देखा कि साल 2023-24 में इस खाते से करीब 2.5 करोड़ की बड़ी राशि का लेनदेन हुआ है जो कि एक सामान्य व्यापारी के गतिविधियों से मेल नहीं खाते है। भोरमदेव थाना क्षेत्र का मामला है। जांच में सामने आया कि 16 राज्यों के अलग अलग लोगों के बैंक खातों से कुल 70 लाख 27 हजार की राशि की साइबर ठगी की है। उन्हें म्यूल अकाउंट का झांसा देकर खाते किराए में लिए और पैसे ठगे। ऐसे करीब 56 मामले आरोपी के खिलाफ है। बता दें कि आरोपी भोरमदेव कृषि केंद्र में संचालक है। बड़ी राशि भी ठगी के होने का शक शेष बड़ी राशि के संबंध में पुलिस को संदेह है कि यह रकम भी साइबर ठगी के हो सकते है, पुलिस के मुताबिक बहुत संख्या में ठगी के शिकार व्यक्ति जानकारी के अभाव, असहायता, शर्म के चलते औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कर पाते। 16 राज्यों में ठगी इस खाते से देश के 16 राज्यों से 56 प्रकरणों में 2.50 करोड़ की बड़ी राशि का लेनदेन हुआ है। जिसमें आंध्रप्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र,पंजाब,तमिलनाडु, तेलंगाना,उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में ठगी से संबंधित मामले दर्ज है। जिसके सघन जांच के बाद कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाने में धारा 317(4) 318 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आई कि आरोपी ने जान बूझकर अपने खाते को म्यूल खाते के रूप उपलब्ध कराया है जिससे अवैध रूप से धन अर्जित किया जा सके। मास्टर माइंड की तलाश में पुलिस पुलिस ने आरोपी नामदेव साहू की सहायता करने वाले कबीरधाम जिले के एक अन्य मास्टर माइंड व्यक्ति सत्यनारायण दुबे उर्फ सत्या की तलाश कर रही है, नामदेव साहू को गिरफ्तार के घटना को कैसे अंजाम दिया जाता था इसकी विवेचना कर रही है। बता दे कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी जिले के लोहारा थाना में 01 करोड़ 90 लाख गबन का मामला दर्ज है।


