कवर्धा| एनएसयूआई से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले युवा नेता कृष्णकांत आमदे को जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय आमदे को यह दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने बताया कि पूर्व में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के जिला संयोजक, भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं ज़िला कांग्रेस कमेटी के सचिव जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं।


