कृष्ण बाल लीला व रुक्मणी विवाह की कथा सुनाई गई

भास्कर न्यूज | बनसागर ग्राम बनसागर में चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण में कृष्ण बाल लीला वा रुक्मणी विवाह की कथा पं. जयश्री कृष्ण शास्त्री ने सुनाया। उन्होंने भगवान श्री कृष्णा सारे बृजवासियों के यहां माखन की चोरी करते। उन्होंने सभी गोपियों का मनोरथ पूर्ण किया। भगवान ने सभी बृजवासियों को लेकर गोवर्धन भगवान का पूजन किया। भगवान ने साथ ब्रजवासी के साथ गोवर्धन अपने एक अंगूठी पर 7 दिन रात धारण किया और सारे बृजवासियों ने गोवर्धन भगवान का परिक्रमा किया और 56 भोग लगाया। उन्होंने कृष्ण-रुक्मणी विवाह की मनमोहक कथा सुनाई। उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत गीता में संस्कार, संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। पंडित ने समाज में ऐसे आयोजन के महत्व को बताया। उन्होंने कहा भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने वाली है और समाज में शांति एवं सद्भावना के लिए हमें धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। इस धार्मिक आयोजन से लोगों को मानसिक शांति सद्गुणों की प्रेरणा और परस्पर भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने प्रेरित किया। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह वट्टी, सांवली बाई वट्टी, पुष्पा वट्टी, हेमंत कुमार वट्टी व ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *