कॅरियर गाइडेंस, परिचय, आदर्श विवाह सम्मेलन आज

भास्कर न्यूज | धमतरी जिला साहू संघ धमतरी द्वारा आयोजित तेलीनसत्ती माता महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को योग, वैदिक यज्ञ के साथ सामाजिक संगोष्ठी हुई। इसमें साहू संघ के जिलाध्यक्ष अवनेन्द्र साहू ने समाजजनों से आह्वान किया कि समाज को संगठित, संस्कारित, सभ्य बनाने के लिए परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के साथ दीक्षा लेना बहुत जरूरी है। सामाजिक आचार संहिता का पालन करना प्रत्येक लोगों का परम कर्तव्य है। 3 दिवसीय महोत्सव का आज समापन होगा। इस दौरान परिचय सम्मेलन, सामूहिक आदर्श विवाह भी होगा। सामाजिक संगोष्ठी में सभी तहसील अध्यक्षों ने अपने-अपने तहसील में किए जा रहे महिला व व्यापार संगोष्ठी, समर कैम्प, कोचिंग क्लास, कॅरियर मार्गदर्शन, नेत्र शिविर, कर्मा बैंक, प्रतिभा व वरिष्ठजन सम्मान आदि के बारे में जानकारी दी। आगामी कार्ययोजना भी बताई। जिला, तहसील, परिक्षेत्र व ग्रामीण पदाधिकारियों ने विचार दिया कि परिवार में संस्कार के लिए पार-पांघर व ग्रामीण की बैठक, चर्चा-परिचर्चा करना अनिवार्य है। समाज में संस्कार व पर्यावरण हित में भूमिका विषय पर प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, युवा जागरण विषय पर भागवताचार्य देवी भूमिका, मानस से मानव का जागरण विषय पर मानस मर्मज्ञ अर्जुनपुरी गोस्वामी, कबीरवाणी विषय पर संत रविकर साहेब ने प्रेरक उद्बोधन देकर समाज को संगठित और संस्कारित करने प्रेरित किया। कार्यक्रम में तोरण लाल साहू, केकती साहू, यशवंत साहू, अमरदीप साहू, सहदेव साहू, रामभरोसा साहू, युवराज साहू, गोकुल साहू, गौकरण साहू, रेखा साहू, लीलाराम साहू, चोवाराम साहू, गणेश राम साहू, सरपंच नंदनी सिन्हा, उपसरपंच टोपेश सिन्हा समेत बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। 70 लोगों ने किया रक्तदान सर्व समाज अभिनंदन कार्यक्रम में जिला समाज प्रमुख संतोष सोनकर, कपिल देशलहरे, फिरोज हिरवानी, शीतकुमार साहू, द्विजकुमार कुंभकार, चन्द्रहास सिन्हा, धनसिंग सेन, कौसलेश प्रताप सामाजिक सदभाव प्रमुख द्वारा सर्व समाज की प्रगति के लिए चिंतन-मनन किया गया। रक्तदान शिविर में 70 रक्त वीरों ने रक्तदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *