केंद्रीय इस्पात मंत्री को दी समस्या की जानकारी

बोकारो | भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश संयोजक ललन कुमार निषाद ने भारत सरकार के इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने बीएसएल व जिले के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री को बताया कि बीएसएल की ओर से सेवानिवृत कर्मचारी व उनकी विधवाओं को मेडिक्लेम की सुविधा टीपीए एमडी इंडिया द्वारा दिया जा रहा है। इसमें धारकों के साथ स्कैम किया जा रहा है। केशलैस सुविधा देने के नाम पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क अस्पताल के द्वारा मेडिक्लेम धारकों से वसूल किया जा रहा है। किसी भी केशलैस अस्पताल में कोई मेडिक्लेम धारक अगर अपना इलाज करने जा रहे हैं तो उनसे भर्ती होने के पूर्व ही कहा जा रहा है कि 25 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। यह सेवानिवृत कर्मियों के लिए संभव नहीं है। ऐसे में वह अपना इलाज नहीं करा पा रहे हैं। इस स्कैम को तुरंत रोका जाना चाहिए। ऐसे अस्पतालों में केशलैस सुविधा बंद हो। मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *