महासमुंद जिले के भोरिंग स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का आज दोपहर केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसमें पाठ्यक्रम, शिक्षकों की उपलब्धता और छात्रों की उपस्थिति शामिल थी। टीम ने छात्रावास की स्वच्छता, भोजन व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं का जायजा लिया। सुरक्षा मानकों और आपातकालीन व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल-कूद और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने छात्रों की बेहतर सुविधाओं के लिए आवश्यक सुधारों के सुझाव दिए। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की गुणवत्ता को मजबूत करना और छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना था। कलेक्टर ने सभी सुझावों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश सहायक आयुक्त को दिए। टीम में ट्राइफेड के एमडी आईएएस आशीष चटर्जी, रीजनल मैनेजर प्रभाकर खदाने शामिल थे। स्थानीय प्रशासन से कलेक्टर विनय लंगेह, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, एसडीएम हरिशंकर पैकरा और आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त शिल्पा साई भी मौजूद रहे।


