केंद्रीय बजट पर नेताओं की मिली-जुली प्रतिक्रिया:भाजपा विधायक ने बताया ऐतिहासिक, सांसद रोत ने कहा ‘रील बजट’

केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए केंद्रीय बजट को भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा ने ऐतिहासिक बताया है। वहीं, बांसवाड़ा डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने बजट को युवाओं के भविष्य का बजट नहीं बल्कि रील बजट बताया है। विद्यार्थी हित का बजट सागवाड़ा से भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आज जो बजट पेश किया गया है उसमें सभी वर्ग को ध्यान में रखकर दिया गया है। इसमें आम व्यक्ति, गरीब, मजदूर, महिला, किसान, विद्यार्थी के हित के लिए बजट दिया है। इलाज और दवाइयां सस्ती खासकर स्वास्थ्य के लिए विशेष घोषणाएं की है। इससे इलाज और दवाइयां सस्ती हुई है। इससे लोगो को राहत मिलेगी। बजट में 2047 तक के विजन को पूरा ध्यान रखा गया है। इससे हर व्यक्ति को राहत मिलेगी।
सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं का दुर्भाग्य है कि केंद्र सरकार ने बजट में तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा एव सरकारी नौकरी के बजाए रील बनाने एवं गेमिंग स्टार्टअप के लिए देश के 15 हजार माध्यमिक स्कूल एवं 500 कॉलेज में प्रशिक्षण देने का प्रावधान किया हैं। सरकार का रील बजट उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति, समाज एवं किसी देश का विकास गुणवत्तायुक्त शिक्षा से ही संभव हैं और यही हकीकत हैं, लेकिन यह केंद्रीय बजट गुणवत्तायुक्त शिक्षा बजट के बजाए और युवाओं के भविष्य का बजट नहीं होकर सरकार का रील बजट हैं। उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बजट उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में देश के बेरोजगार युवा, किसान, मजदूर, आदिवासी एवं दलितों को दरकिनार कर पश्चिम बंगाल चुनाव व उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला बजट हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *