केंद्रीय बजट में विकसित भारत की सोच:शिमला में भाजपा नेताओं ने लाइव देखा, बोले- आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय आम बजट को लेकर शिमला के रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। भाजपा मंडल रामपुर द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बजट भाषण सुना और इसे ‘जनहितकारी’ व ‘भविष्योन्मुखी’ करार दिया।पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने वाला है। ्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने और एक समावेशी राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएगा। नेगी के अनुसार बजट समावेशी विकास: बजट में गरीब, युवा, महिला और किसान वर्ग के कल्याण के लिए ठोस प्रावधान हैं। आत्मनिर्भरता: उद्योगों और स्टार्टअप्स को मिलने वाले प्रोत्साहन से भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ेगा। आर्थिक मजबूती: यह बजट देश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ‘मील का पत्थर’ साबित होगा। रोजगार और बुनियादी ढांचे पर जोर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि इस बजट में रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल इंडिया को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के विकास के लिए किए गए प्रावधानों से आम नागरिक के जीवन स्तर में सुधार आएगा और मध्यम वर्ग व उद्यमियों को नई ऊर्जा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *