केंद्रीय मंत्री को गर्ल्स हॉस्टल में कच्ची रोटियां मिलीं…VIDEO:वीरेंद्र खटीक कुक से बोले- ये अधपकी हैं, इन्हें सेंकने की जरूरत, अपनी बेटियां समझकर बनाओ

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक रविवार को निवाड़ी के पृथ्वीपुर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पहुंचे। निरीक्षण के समय मेस में भोजन तैयार किया जा रहा था। मंत्री खटीक ने भोजन की क्वालिटी चेक की। रोटियां अधपकी मिलीं। पूरी तरह से सिकी नहीं थीं। इस दौरान मंत्री खटीक ने हॉस्टल में खाना बनाने वाली महिला को समझाइश दी। उन्होंने कहा कि रोटियां थोड़ी कच्ची हैं। ठीक से सेंकने की जरूरत है। इन बेटियों को अपनी बेटी समझकर भोजन बनाओ और खिलाओ। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। 3 तस्वीरें देखिए… मंत्री ने हॉस्टल में छात्राओं से बातचीत की
डॉ. खटीक ने निरीक्षण के दौरान छात्रावास में रह रही छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने बिजली व्यवस्था, पेयजल, पलंगों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने अपनी पढ़ाई, दिनचर्या और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। छात्राएं बोलीं- मेस छोटा है, प्लेग्राउंड नहीं है इस दौरान छात्रा दीपिका कुशवाहा ने बताया कि जब मंत्री आए तो उन्होंने खाने के इंतजाम के बारे में पूछा। यह भी पूछा कि क्या कमी है। हमने उनसे कहा कि मेस छोटा है, उसे बड़ा करा दीजिए। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि अगली बार वे हमारे साथ खाना खाएंगे। वहीं छात्रा रचना कुशवाहा ने बताया कि हॉस्टल में 100 स्टूडेंट रहते हैं। उन्होंने मिनिस्टर को अपनी डिमांड बताईं। प्लेग्राउंड की कमी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे कलेक्टर से बात करके डिमांड पूरी करेंगे। हॉस्टल में 9वीं से 12वीं तक की 100 छात्राएं बता दें कि हॉस्टल में 9वीं से 12वीं तक की 100 छात्राएं रहती हैं। वार्डन गोमती कोरी है। फिलहाल मंत्री ने निर्देश दिए हैं। कार्रवाई नहीं हुई है। इससे पहले कोई शिकायत नहीं मिली है। निरीक्षण के दौरान छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं का भी ऑब्जर्वेशन किया। इस दौरान पृथ्वीपुर एसडीएम अशोक सेन, पृथ्वीपुर थाना प्रभारी जितेन्द्र गुर्जर, छात्रावास वार्डन मौजूद रहीं। उन्होंने संबंधित स्टाफ को आवश्यक सावधानी बरतने और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हालांकि अभी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। …………………….. यह खबर भी पढ़ें केंद्रीय मंत्री खटीक ने बताई मनरेगा की खामियां… केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने रविवार को निवाड़ी में राजनीतिक और विकासात्मक गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके बाद, वे विधानसभा स्तरीय जी राम जी सम्मेलन में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *