केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया पुस्तक का विमोचन:बोले- देवस्थान संस्कृति को समृद्ध करने वाले स्थान

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज भाजपा नेता डॉ. वेद प्रकाश शर्मा की रचित पुस्तक ‘देवस्थानों की भारतीय संस्कृति के निर्माण में भूमिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति के उद्विकास में और उसकी निरंतरता में देवस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देवस्थान मात्र पूजा या धार्मिक गतिविधियों के केन्द्र न होकर संस्कृति को समृद्ध करने वाले स्थान रहे है। उन्होंने कहा- डॉ. वेद प्रकाश शर्मा का गहन अध्ययन और रचना, निश्चित ही इस चेतना का पुनर्स्थापना करेगी। डॉ. शर्मा ने अपनी पुस्तक के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि प्राचीनकाल से ही देवस्थान भारतीय जीवन शैली और मूल्यपरक शिक्षा के आधार स्तंभ रहे हैं। इस पुस्तक में देवस्थानों के धार्मिक महत्व के साथ-साथ उनके सामाजिक सरोकार, लोक आस्था, सांस्कृतिक धरोहर तथा राष्ट्रीय एकता में योगदान को विस्तार से रेखांकित किया है। इस कार्यक्रम में करण सिंह, महेंद्र चौधरी, राजेश कुमार काजला सहित अनेक कला एवं संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *