केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत से मिले ग्रामीण:लाठी स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई, आश्वासन दिया

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत शुक्रवार को जैसलमेर दौरे पर थे। जैसलमेर से पोकरण जाते समय लाठी कस्बे के मुख्य बाजार में सैकड़ों ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात की। ग्रामीणों ने श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद पड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंत्री शेखावत ने जल्द ही ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन दिया। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग सामाजिक कार्यकर्ता लूणकरण सेन, नेमीचंद दर्जी,रमेश देवड़ा,मोयब खां, विक्रम दर्जी,नरसिंगाराम मेघवाल,अवतारसिंह भाटी,जमालदीन,दानाराम दर्जी भंवरलाल मेघवाल,हकिम खां,श्याम पंवार,अमृतलाल पंवार,महेंद्र देवड़ा,दीपक पालीवाल,कमल पालीवाल,प्रयाग देवड़ा,दीनेश नायक,घेवर नायक,खुशाल सेन, जगदीश मेघवाल, प्रकाश माली,सुमार खां, सुखदेव, भेराराम दर्जी, भागीरथ मेघवाल,खाखूराम मेघवाल, उगमाराम सुथार,खुशाल परिहार,इकबाल खां,रहमतुल्लाह खा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर कोरोनाकाल के दौरान कई एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। लंबा समय बीत जाने के बाद भी ये ट्रेनें दोबारा शुरू नहीं हुई हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। कोरोनाकाल में बंद हुआ था कई ट्रेनों का संचालन ग्रामीणों ने बताया कि पहले जोधपुर-जैसलमेर और बीकानेर-जैसलमेर के बीच चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनें श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर रुकती थीं। अब लाठी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में जैसलमेर-जोधपुर रेलवे मार्ग पर स्थित इस स्टेशन पर मात्र पैसेंजर ट्रेन और लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस को छोड़कर अन्य किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं हो रहा है। इस कारण विशेष रूप से भादरिया माता मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं तथा फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के दौरान आने वाले सैनिकों को आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। साथ ही, लाठी क्षेत्र के ग्रामीणों को भी रेल सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें बसों व अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *