कसडोल | केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का कसडोल नगर में आत्मीय स्वागत किया गया। वे जैजैपुर विधानसभा के कार्यक्रम से लौटते समय कसडोल विश्राम गृह में अल्प विश्राम के लिए रुके थे। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तोखन साहू ने नागेश्वर साहू से नगर विकास को लेकर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी से संगठन से जुड़े विषयों पर बातचीत की। इसी दौरान कसडोल विधायक संदीप साहू भी पहुंचे। वे साहू समाज के कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री से मिले। मुलाकात करने वालों में तहसील साहू अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, पार्षद पुनेश्वर मिश्रा, नीरज साहू, अजय साहू, रामा धीवर, विमल वैष्णव, संतोष भारती, संजय साहू, गायत्री बाई, योगेश बंजारे, नीरेंद्र क्षत्रिय, खिलावन डहरिया और गुनी राम साहू प्रमुख रूप से शामिल रहे।