केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को अशोकनगर जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। चंदेरी विश्राम गृह में रात्रि विश्राम के बाद, उन्होंने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा अशोकनगर शिक्षा का केंद्र बनेगा, शिक्षा के लिए जिले की विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराई गई है। इन केंद्रीय विद्यालयों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को ज्ञान केंद्रित शिक्षा का व्यापक सफलता हासिल होगी। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री केंद्रीय विद्यालय चंदेरी में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उपकरण की खेल लैब सूचना प्रौद्योगिकी लैब अटल बिहारी लैब, आईसीटी कंप्यूटर लैब की सुविधा बच्चों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कला संस्कृति इतिहास और विरासत को सहेजने वाली चंदेरी नगरी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा की नई युवा शक्ति को अपना भविष्य करने के लिए केंद्रीय विद्यालय महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बच्चों से आवाहन किया कि केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को खुला वातावरण प्रदान किया जा रहा है। सिंधिया शाम 5:45 बजे तक सांसद खेल महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसके बाद शिव टोरिया में अमृत योजना के तहत निर्मित पार्क का उद्घाटन करेंगे। शाम 7 बजे के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात 9:15 बजे वे गुना के लिए जाएंगे।


