केंद्रीय मंत्री से मिले राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी:कहा- एकलव्य, केंद्रीय और नवोदय स्कूलों में भी पढ़ाया जाए कृषि विज्ञान विषय

राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके से दिल्ली आवास पर भेंट कर देश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालयों में कृषि विज्ञान विषय (Agriculture Subject ) को पाठ्यक्रम में शामिल करने व एकलव्य की प्रतिमा स्थापित करने के संबंध में मांग पत्र सौंपा। सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने मंत्री दुर्गादास उइके को बताया कि उन्होंने एक शिक्षक के रूप में लगभग 15 साल तक देश की सेवा की है और उनका पालन पोषण भी एक गरीब और किसान परिवार में हुआ है। वे अपनी शिक्षा के समय से ही अपने पारंपरिक कृषि के कार्यों को आज तक करते आए हैं। आज भी जन सेवा के कार्यों के साथ-साथ खेती-बाड़ी करने में आनंद अनुभव करते हैं। सांसद ने बताया कि बचपन से लेकर आज तक उन्होंने व्यक्तिगत यह अनुभव किया है कि हमारी प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में कृषि विषय का कोई भी पाठ्यक्रम विशिष्ठ रूप से उपलब्ध नहीं हैं, जो कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में अनिवार्य होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *