केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला जलाया:एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर महिला कांग्रेस ने जताया आक्रोश

डीग में महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लक्ष्मण मंदिर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी भी की। प्रदर्शनकारियों ने कथित “एपस्टीन फाइल्स” में हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने पर आक्रोश व्यक्त किया। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन फाइलों और संबंधित दस्तावेजों में केंद्रीय मंत्री के जेफ्री एपस्टीन के साथ पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों की चर्चा है। महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में झुकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह देश की गरिमा और संप्रभुता के खिलाफ है। संगठन ने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए इसे देशहित के विरुद्ध बताया। जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का अमेरिका के सामने झुकना देश के आत्मसम्मान के लिए घातक है। उन्होंने जोर दिया कि देश की विदेश नीति राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर तय होनी चाहिए, न कि किसी बाहरी दबाव में। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई और नीतिगत फैसलों से आम जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनभावनाओं की अनदेखी करती रही तो महिला कांग्रेस सड़कों पर अपना संघर्ष तेज करेगी और आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक हरदीप सिंह पुरी मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। हम देश की बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लड़ते रहेंगे और किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे। इस अवसर पर सुनीता फौजदार, देवरानी, अल्का गर्ग, वीरा पहलवान, बलवीर सिंह,चिराग, रवींद्र,मिथुन, देवेंद्र, राजेश मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *