केंद्रीय राज्य मंत्री व्ही. सोमन्ना पहुंचे कोंडागांव:आयुष्मान मंदिर, नारियल बोर्ड और शिल्पनगरी का किया निरीक्षण, किसानों से की चर्चा; गर्भवती को दी पोषण टोकरी

केंद्रीय राज्य मंत्री रेल एवं जल शक्ति व्ही. सोमन्ना मंगलवार को कोंडागांव जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी में निरीक्षण किया। मंत्री ने अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। चिकित्सकों को दवाईयों की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच के निर्देश दिए। नारियल विकास बोर्ड कोपाबेड़ा में किसानों से संवाद किया। व्ही. सोमन्ना ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी वितरित की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम फसल बीमा योजना और किसान सम्मान निधि का लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कोंडागांव को आकांक्षी जिले से आगे ले जाने की बात कही। नारियल बोर्ड में वृक्षों की स्थिति देखकर प्रसन्नता जताई। मंत्री ने अतिथियों के साथ नारियल का पौधा रोपा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने शिल्पनगरी में शबरी एंपोरियम का दौरा किया। बस्तर की संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों की सराहना की। बेलमेटल सहित विभिन्न कला विधाओं का अवलोकन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *