केंद्रीय वित्त मंत्री से मिली श्रुति चौधरी:विकास मुद्दों को लेकर चर्चा की; बोलीं-स्वरोजगार के लिए जरूरतमंद महिलाओं को सहायता राशि उपलब्ध कराई

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से उनके दिल्ली स्थित निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से प्रदेश की प्रगति, विकास व जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री को हरियाणा के विकास को लेकर चल रही अनेक परियोजनाओं और हरियाणा की महिलाओं और बच्चों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया। श्रुति चौधरी ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा में महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार भी अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही हैं। विभाग का उद्देश्य महिलाओं के जीवन का उत्थान करना है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा
श्रुति चौधरी ने कहा- महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं को निरंतर जागरूक करने का काम कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं उनके कल्याण के लिए लागू की जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकें। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जाता है। इसके साथ स्वरोजगार शुरू करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि भी जरूरतमंद महिलाओं को उपलब्ध करवाई जाती है। महिलाओं के साथ बच्चों के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान
उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में न केवल जागरूक किया जाता है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को अन्य योजनाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी दिलवाया जा रहा है। महिलाओं के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रखा जा रहा है। विभाग का हरसंभव प्रयास रहता है कि जरूरतमंद महिलाओं को वन स्टाप सेंटर के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *