केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन:प्राचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया, बोले- खेल जीवन के लिए जरूरी

सागर के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में गुरुवार को वार्षिक खेल दिवस और पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने मशाल प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण किया गया। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में वार्षिक खेल दिवस को लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें रस्साकशी, रिले रेस, एरोबिक्स आदि खेलों में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके साथ ही विद्यालय में पूरे वर्ष चलने वाली फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ आदि खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने बताया है कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए अध्ययन के साथ स्कूल में खेलों का आयोजन किया जाता है। योग भी सिखाया जाता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। खेल जीवन के लिए जरूरी है। आज खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरस्कारों का वितरण कर सम्मानित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *