केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस:पीएमश्री स्कूल बैरागढ़ में भाषण, वाद्यमय संगीत, नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम

केंद्रीय विद्यालय बैरागढ़ में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य भरत कुमार बचले ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव अग्निहोत्री, डिप्टी स्टेट एडिटर, पीपुल्स समाचार तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत ‘हरित-द्रुम’ से किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. अग्निहोत्री द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद प्राचार्य भरत कुमार बचले ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण, वाद्यमय संगीत, नृत्य, योगा और समूह गीत ‘भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लाएगा’ की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने अकादमिक और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालयों के योगदान को सराहते हुए कहा कि ये संस्थान देशभर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में निरंतर सक्रिय हैं। कार्यक्रम के दौरान ‘कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी’ भी आयोजित की गई, जिसकी मुख्य अतिथि ने जमकर तारीफ की। इसके साथ ही ‘वार्षिक खेल-दिवस’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और पुरस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधान अध्यापिका हिमानी बाली ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *