भास्कर न्यूज | बेमेतरा बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी जीआर चतुर्वेदी ने निरीक्षण दल के साथ नवागढ़ क्षेत्र के पांच परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। नकलची नहीं मिले। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई। उन्होंने बताया कि सबसे पहले निरीक्षण दल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंधियारखोर का जायजा लिया। यहां कुल 135 परीक्षार्थियों में से 134 उपस्थित और 1 अनुपस्थित पाया गया। इसके बाद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ का निरीक्षण किया गया, जहां 216 में से 214 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 2 अनुपस्थित रहे। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ में कुल 428 परीक्षार्थियों में से 420 उपस्थित और 8 अनुपस्थित दर्ज किए गए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडामोर में 66 में से 65 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1 अनुपस्थित पाया गया। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाल में सभी 89 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्राध्यक्षों को शांतिपूर्ण एवं नियमबद्ध तरीके से परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों में उत्पन्न समस्याओं का मौके पर निराकरण भी किया गया। इसके अलावा जरूरी जानकारी भी शिक्षकों व स्टाफ को दी गई। निरीक्षण दल में विजय कुमार घृतलहरे (व्याख्याता), इंदु शर्मा (व्याख्याता), टिकेश्वरी देवांगन , भोज सिंह वर्मा (संकुल समन्वयक) शामिल रहे।


