अलवर| भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का बजट समावेशी विकास, बुनियादी ढांचे और राजकोषीय अनुशासन पर केंद्रित हैं। दोनों ही बजट में पूंजीगत व्यय की राशि को बढ़ाया गया है। जिसका उद्देश्य विनिर्माण, रोजगार और कृषि को बढ़ावा देना है। प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अग्रवाल ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित व्यापारिक संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से जो नया आयकर अधिनियम प्रभावी होगा। वो व्यापारी में भरोसा, अनुशासन और व्यापार में सुगमता लाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि बजट विकसित राजस्थान की ओर महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलवामा अटैक के शहीदों व पूर्व मंत्री स्व. हेम सिंह भडाना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेश गोयल, पूर्व विधायक जयराम जाटव, देशराज खरेरा, नरेश ढाणावत, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश विजय, अलवर चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष राजेश गुप्ता, कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष सत्य विजय गुप्ता, दीपचंद गुप्ता, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रमेश जुनेजा, सुरेश मेहता, शशांक झालानी, सौरव कालरा, देवेंद्र छाबड़ा, परमजीत गोगिया, मोहित बटवाड़ा आदि मौजूद थे।


