गिरिडीह|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह के द्वारा खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को हो रहे परेशानी को दूर करने को लेकर जिले के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। अभाविप कार्यकर्ताओं ने बताया कि खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पिछले कई सालों से मैनेजमेंट के बीच आपसी लड़ाई हो रही है। जिसका खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ता है। कई छात्र जो दूसरे जिले से पढ़ाई करने के लिए आए है, लेकिन मैनेजमेंट के आपसी मतभेद के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई दो महीने से बाधित है। जो विद्यार्थी हित के खिलाफ है। विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद होने नहीं देगी। साथ ही खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग करती है। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि सोमवार को मैनेजमेंट टीम की बैठक है। उसके बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित की जाएगी। मौके पर जिला संयोजक उज्जवल तिवारी, प्रदेश जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू, गिरिडीह महाविद्यालय मंत्री नीरज चौधरी, अनीश राय, अमित पांडेय,विकाश कुमार,ओम कुमार, अमित कुमार पंडित, दीपक कुमार, प्रिंस कुमार, विक्की, नीतीश कुमार ताती, नितेश कुमार शाह, विकास शेनी ,पप्पू शर्मा, सहित सैकड़ों छात्र-छात्रा मौजूद थे।


