कोटा में निम्न आय वर्ग के लोगो के लिए रियायती दरो पर भूखंड उपलब्ध कराने के लिए कोटा विकास प्राधिकरण ने एक जनवरी को दो आवासीय योजनाएं लॉन्च की गई। विकास प्राधिकरण ने कुंद-कुंद आवासीय योजना, नांन्ता व कोचिंग हब कुन्हाड़ी में रामनगर स्पेशल आवासीय योजना कीे पुस्तिका को भी लॉन्च किया। इन योजनाओं की लॉन्चिंग कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त व कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशों पर प्राधिकरण के सचिव कुशल कोठारी के द्वारा की गई थी। रामनगर स्पेशल आवासीय योजना में 131 भूखंडों की लॉटरी प्रस्तावित है। यह योजना न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के समीप है। इस योजना में सीवरेज लाइन, पार्क, पेयजल, निर्मित सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। रामनगर स्पेशल आवासीय योजना के आवेदन पत्र 1 जनवरी से बैंक ऑफ़ इंडिया की कोटा शहर में स्थित किसी भी शाखा से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस योजना में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। इनमें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 122 भूखंड तथा एमआईजी-ए श्रेणी के लिए 9 भूखंड उपलब्ध है। इन भूखंडों का आवंटन रियायती दरों पर किया जाएगा। यह योजना नवीन प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट एवं मुख्य बूंदी रोड के समीप स्थित है। चंबल रिवर फ्रंट से इसकी दूरी 5 किलोमीटर है। कुंद-कुंद आवासीय योजना में 302 आवासों की लॉटरी प्रस्तावित है। इस योजना में आवेदन पत्र 2 जनवरी से प्राप्त किया जा सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी तय की गई है। आवेदन पत्र सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की कोटा शहर स्थित किसी भी शाखा से प्राप्त कर जमा कराये जा सकते हैं। कुंद-कुंद आवासीय योजना में 302 एलआइजी श्रेणी के आवासों का निर्माण किया गया है। योजना में प्रत्येक आवास की कीमत 12 लाख 50 हजार रूपये निर्धारित की गई है। इस योजना से प्राधिकरण को करीब 30 करोड रुपए का राजस्व अर्जित होने की संभावना है।


