केमिकल प्लांट के गोदाम में आग बुझाने में लगे 5 घंटे, जन​हानि नहीं

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव घुमका थाना क्षेत्र के मोहंदी में स्थित जया केमिकल प्लांट के गोदाम में अचानक आ लग गई। सोमवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने गोदाम से धुंआ उठता देखा, कुछ ही देर में आग की लपटें दिखने लगी। पुलिस को सूचना दी गई। घुमका पुलिस ने 5 फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि प्लांट निर्माणाधीन है। गोदाम में रखे रॉ मटेरियल ज्वलनशील केमिकल में आग लगी है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। जनहानि नहीं हुई है। घटना की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *