केयू में सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग कम कॅरियर अवेयरनेस सेशन शुरू

चाईबासा| कोल्हान यूनिवर्सिटी में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के तत्वावधान में एक सप्ताह का सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग कम कॅरियर अवेयरनेस सेशन शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 19 फरवरी तक प्रतिदिन अकादमिक ब्लॉक तृतीय तल स्थित गैलरी नंबर 4 में होगी। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित की जा रही है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाना चाहिए। यह पहल आईक्यूएसी निदेशक सह कुलसचिव डॉ. रंजीत कर्ण के निर्देशन में प्रारंभ की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे छात्राओं के आत्मविश्वास एवं रोजगार संभावनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गणित, मानवशास्त्र, ओड़िया, गृह विज्ञान, भूगोल, प्राणि विज्ञान एवं इतिहास विभागों की स्नातकोत्तर कुल 33 छात्राएं तथा विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों की छात्राएं भाग ले रही हैं। कार्यक्रम की प्रशिक्षक सुश्री निशा रॉय सॉफ्ट स्किल ट्रेनर हैं। जो छात्राओं को संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं कॅरियर का मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *