केरल में रैगिंग मामले में 7 स्टूडेंट सस्पेंड:पानी में थूककर पिलाया और घुटने पर बैठाकर पीटा; एक हफ्ते में तीसरा मामला

केरल के एक कॉलेज ने एक रैगिंग मामले में सात स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया। मामला तिरुवनंतपुरम के करियावट्टोम गवर्नमेंट कॉलेज का है। बायोटेक्नोलॉजी फर्स्ट ईयर के एक स्टूडेंट ने 12 फरवरी को सात सीनियर स्टूडेंट के खिलाफ मारपीट और खराब व्यवहार का आरोप लगाया था। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि सीनियर्स ने उसे एक कमरे में घेर लिया और बेरहमी से पीटा। उसे घुटनों पर बैठाया। इसके बाद सीनियर्स ने पानी में थूका और उसे पीने पर मजबूर किया। आरोपियों में से छह थर्ड ईयर और एक सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ CPI(M) की स्टूडेंट विंग स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के यूनिट रूम में उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मारपीट से पहले कैंपस में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच कुछ झड़पें हुई थीं। यह केरल में पिछले एक हफ्ते में तीसरा मामला है। इससे पहले कोट्टायम और कन्नूर से रैंगिग के मामले सामने आ चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *