केरल में स्कूल बस पलटी, एक छात्रा की मौत:14 बच्चे घायल; पुल से उतरते समय हादसा; बस खंभे से टकराई, 2 बार पलटी

केरल के कन्नूर में बुधवार शाम को एक स्कूल बस पलटने से एक छात्रा की मौत हो गई। 14 बच्चे घायल हैं। यह बस कुरुमाथुर चिन्मय स्कूल की थी। स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चों को घर वापस ले जा रही थी। पुल से उतरते समय ड्राइवर ने बस का कंट्रोल खो दिया। बस तेजी से ढाल से नीचे उतरने लगी। तभी एक चौराहे के पास खंभे से टकराकर दो बार पलट गई। CCTV में हादसा कैद हुआ, बच्ची बस के नीचे आई
यह पूरा हादसा पास में घर पर लगे एक CCTV में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस जैसे ही ढाल से उतरने लगती है। उसका संतुलन खो जाता है। बस बाईं ओर पलटने लगती है। रोड किनारे एक खंभा लगा था। बस खंभे से टकराकर पलटती है। बस में झटका लगने से एक छात्रा खिड़की से बाहर गिर जाती है। बस उसके ऊपर पलट जाती है। मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई। स्टूडेंट की पहचान क्लास 5th में पढ़ने वाली नेध्या के रूप में हुई है। सड़क हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जयपुर LPG ब्लास्ट, टैंकर से टक्कर; करीब 500 मीटर के एरिया में फैल गई थी गैस राजस्थान के जयपुर में 20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक ट्रक एलपीजी टैंकर से टकरा गया था। नोजल फटने से गैस भांकरोटा में करीब 500 मीटर एरिया तक फैल गई थी। गाड़ियों में स्पार्क और अलग-अलग कारणों से वहां मौजूद 40 से ज्यादा गाड़ियां उसकी चपेट में आ गई थी। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *