केरेडारी-बड़कागांव रोड़ पर एंबुलेंस पलटी

केरेडारी| केरेडारी- बड़कागांव मुख्य सड़क के पतरा पुल के पास सरकारी 108 एम्बुलेंस शनिवार की शाम 4.50 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस संदर्भ में उक्त सड़क पर यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि एंबुलेंस बड़कागांव की ओर से केरेडारी की ओर जा रहा था इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। राहगीरों के मदद से एंबुलेंस के चालक प्रकाश कुमार और एम टी के सचिन कुमार को वाहन से बाहर निकाला गया। दोनों सुरक्षित हैं। इस दौरान वाहन चालक के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। वहीं चालक प्रकाश कुमार और एम टी के सचिन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी कॉल सेंटर 108 में केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के मनातू पंचायत से फोन कर एंबुलेंस को मंगाया जा रहा था। मनातू पंचायत से एक गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल पहुंचाना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *