अमृतसर| महाकवि कालिदास की धरती उज्जैन (मध्य प्रदेश) में अभिनव रंगमंडल द्वारा आयोजित 40वें राष्ट्रीय रंगमंच उत्सव के दौरान टककार केवल धालीवाल को सम्मानित किया गया। समारोह में पंजाब के प्रसिद्ध रंगकर्मी केवल धालीवाल को प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘श्रीमती विजया देवी शर्मा राष्ट्रीय रंगमंच सम्मान’ से नवाजा गया। यह सम्मान वरिष्ठ रंगकर्मी शरद शर्मा द्वारा अपनी माता की स्मृति में स्थापित किया गया है। सम्मान स्वरूप धालीवाल को 51 हजार रुपए की नगद राशि, शॉल, श्रीफल और सम्मान-पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रमेश बाबू, डॉ. गोपाल शर्मा और गिरीजेश व्यास उपस्थित रहे।


