कैंटीन टेंडर विवाद में सिम्स मेडिकल कॉलेज में मारपीट:पूर्व कैंटीन संचालक पर गार्ड से मारपीट और डीन से अभद्रता का आरोप

छिंदवाड़ा में मंगलवार को सिम्स मेडिकल कॉलेज परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कैंटीन के पूर्व संचालक आयुष चौरसिया कॉलेज पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पहले सुरक्षा में तैनात गार्ड से विवाद किया और मारपीट की, इसके बाद डीन के केबिन में पहुंचकर अभद्र व्यवहार किया। टेंडर समाप्त होने के बाद बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज की कैंटीन का टेंडर पहले आयुष चौरसिया के पास था। टेंडर अवधि समाप्त होने के बाद अब कैंटीन संचालन उनके पास नहीं है। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर कुछ लेनदेन संबंधी विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने कॉलेज परिसर में हंगामा किया। गार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में तैनात गार्ड ने मंगलवार शाम कोतवाली थाना छिंदवाड़ा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच थाना निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *