जालंधर| कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से 8 मार्च 2026, रविवार को जवाहर गार्डन, जिंदन रोड में वार्षिक फ्लावर शो और गार्डन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया सुबह 10:30 बजे करेंगे। मेहमानों के लिए रंगोली और विभिन्न स्टाल होंगे। इसी दिन शाम को 4 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें मेजर जनरल आशीष भारद्वाज विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड जालंधर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुंवर ओम पाल सिंह, सिविल नॉमिनेटेड मेंबर पुनीत भारती शुक्ला और बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर कपिल सूद विशेष रूप से प्रयासरत हैं। यह आयोजन प्रकृति प्रेमियों के लिए फूलों की विभिन्न किस्मों और सुंदर बगीचों को देखने का एक बेहतरीन अवसर होगा।


