टोंक में किसान नेता राजेश पायलट की 80वीं जयंती पर 3 दिन चले कैंप में 1500 दिव्यांग लाभान्वित हुए। टोंक की अग्रवाल धर्मशाला में तीन दिवसीय कैंप का गुरुवार को आखिरी दिन था। विधायक सचिन पायलट और श्रीभगवान महावीर दिव्यांग समिति की मदद से कैंप का आयोजन किया गया था। जानकारी के अनुसार तीन दिन में 1500 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और सहायक सामग्री बांटी गई। इनमें कृत्रिम अंग, कैलिपर, बैसाखी, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, छड़ी, सुनने की मशीन, ग्लूकोमीटर,शिविर में बीपी और मधुमेह रोगियों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन और जांच की गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सऊद सईदी ने सचिन पायलट और डॉ. डी.आर मेहता का धन्यवाद देते हुए कहा कि संसार में दिव्यांगों की सेवा अपने आप में एक सुखद अनुभव है। प्रत्येक मानव को जीवन में लोगों की सेवा करना चाहिए । इस अवसर पर डॉक्टर सुमित गर्ग ने कहा- इस अनूठी पहल से दिव्यांगों को बड़ा लाभ मिला है। भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जन सेवा के आयोजित किए जाने चाहिए। कैंप के साथियों और यूनिट का मोमेंटो देकर धन्यवाद दिया । इस मौके पर कांग्रेस नेता दिनेश चौरसिया, कैलाशी देवी मीणा, सीपी श्रीवास्तव, हंसराज फागणा, वसीद नूर, सलीमुद्दीन खान, महमूद शाह, राहुल सैनी, शैलेंद्र शर्मा, इम्तियाज़ खान, धर्मेंद्र सालोदिया, कमलेश चावला, इमरान पहलवान फोजू राम मीणा कमलेश चावला, मूलचंद बैरवा, युसूफ यूनिवर्सल , राशिद इंटक नवीन बैरवा, मनिंदर बैरवा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सऊद सईदी, जमील सईदी, टोंक विधानसभा प्रभारी डॉ सुमित गर्ग, निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा शामिल रहे।


