कैट . जून तक चलेगी एडमिशन:405 आपत्तियां दर्ज हुईं फाइनल आंसर-की जारी

भास्कर न्यूज | जालंधर कॉमन एडमिशन टेस्ट-2024 की फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी है। इससे पहले जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की पर तीन से पांच दिसंबर तक ऑब्जेक्शन मांगे गए थे। कुल 405 ऑब्जेक्शन आईआईएम को प्राप्त हुए। फिर ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट एक्सरसाइज के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई। 405 ऑब्जेक्शन में सबसे अधिक आपत्तियां वर्बल एबिलिटी व रीडिंग कांम्प्रिहेंशन की दूसरी शिफ्ट में आए। इस शिफ्ट में पूछे गए कुल 272 सवालों पर छात्रों ने आपत्ति जताई। हालांकि किसी भी उत्तर में बदलाव नहीं किया गया। सबसे कम आपत्तियां क्वांटिटिटिव एबिलिटी के भाग में मिली। दूसरी और तीसरी शिफ्ट में मात्र एक-एक आपत्ति ही मिली। कैट का आयोजन 24 नवंबर में हुआ था। तीन सेक्शन के सवाल तीन-तीन शिफ्ट में पूछे गए थे। वहीं, किसी अन्य शिफ्ट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया। जनवरी में कैट का परिणाम जारी किया जा सकता है। इसके बाद संबंधित आईआईएम छात्रों को पर्सनल इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के लिए कॉल करेगा। कैट के स्कोर पर आईआईएम के साथ नॉन आईआईएम में भी दाखिला मिलता है। एडमिशन का प्रोसेस जून तक चलेगा और जुलाई में आईआईएम का सेशन शुरू कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *