कैबिनेट के फैसले का उल्लंघन, वन विभाग ने किया अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन
शिवलहरा धाम कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता
अनूपपुर। गुरुवार की शाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया इसके बाद पूरे राष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई और कैबिनेट ने राष्ट्रीय शोक दिवस 7 दिन के लिए घोषित कर दिया, लेकिन मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में राष्ट्रीय शोक दिवस और कैबिनेट के फैसले का उल्लंघन करते हुए सत्ता पक्ष को आड़ में लेकर वन विभाग अनूपपुर द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीतिक लोगों को बुलाकर उनका स्वागत सत्कार और भाषण और कुर्सी दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जो की साफ तौर पर कैबिनेट के द्वारा दिए गए आदेश और शोक दिवस का खुले आम उल्लंघन है। कार्यक्रम की जानकारी लगने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने सत्ता पक्ष पर दिखावा करने का आरोप लगाया है। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि कैबिनेट में दिखावे का 7 दिन शोक दिवस घोषित किया गया है लेकिन अंदर ही अंदर कार्यक्रम कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि ना देकर उनका अपमान किया जा रहा है जोकी बेहद निदनीय है, अनूपपुर जिले का कोतमा वन परिक्षेत्र में हुए अनुभूति कार्यक्रम इसका उदाहरण है कि सत्ता पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक की जगह कार्यक्रम और मनोरंजन में व्यस्त है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया गया था जिसमें देश भर में किसी प्रकार के शासकीय और राजनीतिक कार्यक्रमों नहीं किए जाने थे, लेकिन अनूपपुर जिले के कोतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत शिवलहरा धाम में वन विभाग कोतमा द्वारा राष्ट्रीय शोक दिवस के अवसर पर अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा का दोहरा चरित्र
युवा नेता गुड्डू चैहान ने कहा कि एक ओर भाजपा के बड़े नेता पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने का दिखावा कर रहे हैं तो दूसरी और उनके शासन और सत्ता द्वारा ही राष्ट्रीय शोक दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने की जगह उनका अपमान कर रही है यही भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चाल और चरित्र है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और उनकी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे जिनके द्वारा भाषण देना और खेलों के आयोजनों में शामिल होना उनकी मरी हुई संवेदना का प्रतीक है।


