कैबिनेट मंत्री द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर विरोध, एसपी को दिया ज्ञापन

राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान ने संरक्षक भगवान सिंह एवं जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ किए दुर्व्यवहार के विरोध में राज्यपाल के नाम कलेक्टर ज्ञापन दिया। इसी के साथ सीएम के नाम एसपी को भी ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि कैबिनेट मंत्री मीणा आए दिन पुलिस अधिकारियों का मनोबल गिरा रहे हैं। फिलहाल एक महिला पुलिस अधिकारी कविता शर्मा के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रसाद भारद्धाज ने बताया कि कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मार्च 2024 में वृत्ताधिकारी बौली जिला सवाईमाधोपुर अंगद शर्मा को अवैध बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से रोका था। 23 जून 2024 की रात अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे मलारना डूंगर के थानाधिकारी संपत सिंह से भी दुर्व्यवहार किया। उन पर शारीरिक बल का प्रयोग कर अवैध खनन माफियाओं को वाहन सहित छुड़वाया। सचिव गिरधारी लाल गुप्ता ने बताया कि पूर्व में भी सवाईमाधोपुर एसपी ममता गुप्ता के आवास पर उनकी अनुपस्थिति में जन सुनवाई करने का प्रपोगंडा कर लोगों से नारेबाजी कराकर उनके बच्चों को भयभीत किया। सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री के उक्त कृत्यांे की निंदा की गई। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक भगवान सिंह, अध्यक्ष दिनेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रसाद भारद्धाज, सचिव गिरधारी लाल गुप्ता, प्रवक्ता किशन लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी हरभान सिंह, कार्यालय मंत्री परशुराम शर्मा, सुरेश मीणा, सुरेन्द्र चाहर, सरदार किशोर सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *