जालंधर| बैसाखी पर खालसा साजना दिवस के मौके पर रविवार को पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उन्होंने पंजाब की अमन-शांति, तरक्की, खुशहाली और चढ़दी कला के लिए अरदास की। मंत्री ने दिन की शुरुआत गुरु साहिब से आशीर्वाद लेकर की। उन्होंने कहा कि इसी दिन श्री आनंदपुर साहिब में दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने संगत को गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा दिखाए गए प्रेम, हमदर्दी, भाईचारे और इंसानियत के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने मंत्री को सिरोपा भेंट किया। इस मौके पर प्रधान गुरकिरपाल सिंह, सौरव वर्मा, शिंगारा सिंह, कोकली, कमलजीत कौर सहित कई मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री को सम्मानित करते हुए प्रबंधक।


